बरहट: बरहट थाना क्षेत्र की एक शादीशुदा महिला को उसके प्रेमी ने रेड लाइट एरिया में बेचा, पुलिस ने किया बरामद
Barhat, Jamui | Apr 17, 2025 बरहट थाना क्षेत्र की एक शादीशुदा महिला को उसके प्रेमी द्वारा रेड लाइट एरिया में बेचने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला के कमरे में एक कस्टमर गया तो महिला ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। उक्त जानकारी गुरुवार को 10 बजे दी गई।