बरहट: नुमर चौक के पास बालू लदे ट्रैक्टर ने 5 साल के बच्चे को कुचला, अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत
Barhat, Jamui | Apr 14, 2025 बरहट थाना क्षेत्र के नुमर चौक के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने 5 साल के एक मासूम बच्चे को कुचल दिया। जिससे मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। उक्त जानकारी स्थानीय लोगों ने 11:30 बजे दी। मृतक बच्चे की पहचान मंजय कुमार यादव के पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई है।