बरहट: ललमटिया गांव में भैसुर ने विधवा महिला को कुल्हाड़ी के बेंट से मारपीट कर किया घायल
Barhat, Jamui | Apr 12, 2025 बरहट थाना क्षेत्र के ललमटिया गांव में छोटे भाई की विधवा पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए पीएचसी भेजा है। मामले को लेकर पीड़ित महिला रुद्रा देवी ने शनिवार को 9 बजे बताया कि उनके घर के पीछे जलावन के लिए लकड़ी रखी थी। उसी लकड़ी को भैसूर ने उठाकर घर ले गई लेकिन जब पूछने गई तो मारपीट की गई।