जहानाबाद: मई के पास कुत्ते से बचने में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल, एक पटना PMCH रेफर
जहानाबाद आने के दौरान सेरथुआ टोला निवासी रमेशे कुमार और रविन्द्र कुमार की बाइक सड़क पर अचानक आए कुत्ते से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद रविन्द्र कुमार की हालत गंभीर होने पर बेहतर उपचार के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया। जहां आगे की प्रक्रिया गुरुवार सुबह करीब 9 बजे जारी रही।