Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
image
image
image
image
image

*नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में पुरुष फुटबॉल एवं महिला क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आग़ाज़* Bushahr Today TV रामपुर बुशहर। नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में एनजेएचपीएस स्पोर्ट्स काउंसिल के तत्वावधान में आयोजित पुरुष फुटबॉल एवं महिला क्रिकेट प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण आयोजन किया जा रहा है। इन खेल प्रतियोगिताओं का उद्देश्य कर्मचारियों के मध्य खेल भावना, टीम वर्क तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना है। पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस राजीव कपूर द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में एनजेएचपीएस के कर्मचारियों की कुल पाँच टीमों का गठन किया गया है, जिनमें प्रत्येक टीम में 8 खिलाड़ी शामिल हैं। 27 जून तक लीग आधार पर मैच खेले जा रहे हैं, जिनमें सभी टीमें पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग ले रही हैं। महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 25 जून, 2026 को परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस, राजीव कपूर एवं उनकी धर्मपत्नी शिवाली कपूर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस महिला क्रिकेट प्रतियोगिता की विशेषता यह है कि इसमें एनजेएचपीएस की महिला कर्मचारियों एवं लेडीज़ क्लब की सदस्याओं को सम्मिलित कर चार मिश्रित टीमों का गठन किया गया है, जिनमें प्रत्येक टीम में 12 सदस्य शामिल हैं, जो नॉकआउट आधार पर एक-दूसरे से मुकाबला करेंगी। इस अवसर पर चीफ पैट्रन, स्पोर्ट्स काउंसिल राजीव कपूर ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि आपसी सहयोग, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चीफ पैट्रन, लेडीज़ क्लब शिवाली कपूर ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। एनजेएचपीएस स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा आयोजित इन प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले 27 जून, 2026 को आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिताओं को लेकर प्रतिभागियों एवं दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है तथा सभी को रोमांचक मुकाबलों की प्रतीक्षा है।

Ani, Kullu | Jun 25, 2026