सारठ: गोपीबांध हाई स्कूल के पास टोटो पर पेड़ गिरा, चालक घायल; बड़ा हादसा टला, पुलिस ने हटवाया जाम
Sarath, Deoghar | Jul 28, 2026 सारठ-पालोजोरी मार्ग पर गोपीबांध हाई स्कूल के पास मंगलवार सुबह 10 बजे टोटो पर पेड़ गिरने से चालक घायल हो गया व सवारी नहीं रहने से बड़ा हादसा टला। लोगों ने घायल टोटो चालक को अस्पताल पहुंचाया व घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों व JCB मशीन की मदद से गिरे पेड़ को हटवाकर रोड जाम को क्लियर कराया। लोगों ने अक्सर पेड़ गिरने व हादसे होने पर अंकुश लगाने की मांग की