कोरबा: महापौर की अगुवाई में निंदा प्रस्ताव पास, महिला आरक्षण बिल पर नगर निगम का विशेष सम्मेलन आयोजित
Korba, Korba | Apr 30, 2026 नगर पालिक निगम,कोरबा के पंडित जवाहर लाल नेहरू सभागार में विशेष सम्मेलन का आयोजन किया गया। महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर महापौर संजू देवी राजपूत के नेतृत्व में सत्ता पक्ष ने सार्थक चर्चा की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने महिलाओं के अधिकार, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु अपने विचार साझा किए।