मांडर: विधायक सुरेश बैठा ने बीमार व्यक्ति से मुलाकात की, जल्द स्वस्थ होने की कामना की
Mandar, Ranchi | Apr 8, 2026 बुधवार शाम करीब 5 बजे कांके विधायक सुरेश बैठा चामा निवासी संजीत सपवार के घर पहुंचे, जहां उन्होंने बीमार संजीत सपवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान विधायक ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और परिवारजनों से भी बातचीत की। विधायक सुरेश बैठा ने संजीत सपवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि इलाज में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।