शुजालपुर: ग्राम अब्दापुर के स्कूल में 'राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस' पर एलबेंडाजोल की गोली खाने से 7 बच्चों की तबीयत बिगड़ी
राजगढ़ जिले के तलेन पास स्थित ग्राम अब्दापुर के स्कूल में 'राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस' के तहत दी गई एलबेंडाजोल की गोली खाने से 7 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। दवा खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। इनमें से 4 बच्चों का तलेन में इलाज किया गया, जबकि 3 बच्चों को इलाज के लिए शुजालपुर मंडी के सरकारी अस्पताल लाया गया। आशा कार्यक