बक्सर: भीषण गर्मी से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट, लू प्रबंधन पर डीएम ने दिए सख्त निर्देश
Buxar, Buxar | Apr 28, 2026 भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। समाहरणालय सभाकक्ष में डीएम श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में हीट वेव/लू प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें आमजन की सुरक्षा और राहत के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। डीएम ने नगर निकायों को सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ और वाटर एटीएम की व्यवस्था का आदेश दिया।