विदिशा: मुक्तिधाम में विभिन्न संगठनो के सदस्यों द्वारा किया पौधरोपण, काग उद्यान में और अन्य पक्षियो के लिए रखा दाना पानी
विदिशा शहर के बेतवा नदी किनारे स्थित मुक्तिधाम में रविवार शाम 6 बजे मुक्तिराम सेवा समिति के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण किया गया। इसके साथ मुक्तिधाम के पास ही बनाए गए कागोद्यान में पक्षियो और कौआ के लिए दाना पानी की व्यवस्था की गई मुक्तिराम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे ने बताया कि पूरे प्रदेश में एकमात्र उद्यान है।