अतरौली: अतरौली में चलती स्कूल बस का पहिया निकला, 50 बच्चे बाल-बाल बचे, एक महिला मामूली घायल
अतरौली में चलती स्कूल बस का पहिया निकला: 50 बच्चे बाल-बाल बचे, एक महिला मामूली घायल अतरौली-छर्रा रोड पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे एक बड़ा हादसा टल गया। अतरौली के गनियावाली रोड स्थित एस कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी बस का पीछे का हब टूट गया और पहिया निकलकर बाहर आ गया। बस में सवार करीब 50 बच्चे बाल-बाल बच गए। यह घटना गांव बूलापुर के पास हुई, जब बस ब