लातेहार: डीडीसी ने धान अधिप्राप्ति व खाद्य सुरक्षा पर की समीक्षा, समय पर भुगतान का दिया निर्देश
लातेहार समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति एवं खाद्य सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में धान खरीद की प्रगति, क्रय केंद्रों की कार्यप्रणाली, किसानों से धान खरीद एवं भुगतान प्रक्रिया की समीक्षा की गई।