बीदासर: बीदासर में दोपहर 3 बजे तक 62.64% मतदान, 100 साल की दो महिलाओं ने साथ में डाला वोट
Bidasar, Churu | Sep 11, 2026 नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को बीदासर में सुबह 7 बजे से 36 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है। दोपहर 3 बजे तक 62.64 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सुबह 10 बजे 24.06% और दोपहर 1 बजे 53.70% मतदान दर्ज हुआ था।