कुंदा: कुंदा में वज्रपात का कहर: दो गाय, दो बैलों की मौत, 80 हजार का नुकसान
Kunda, Chatra | Jun 29, 2026 सोमवार को क्षेत्र में वज्रपात से चार मवेशियों की मौत हो गई। कुंदा प्रखंड के सरजामातु गांव में संदीप यादव की दो दूधारू गाय बिजली गिरने से मर गईं। वहीं नकटीमाण्डर गांव में दिनेश यादव और गोपाल सिंह का एक-एक बैल वज्रपात की चपेट में आ गया। संदीप यादव को दो गायों की मौत से करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ। दोनों बैलों की कीमत 20-20 हजार आंकी गई है। कुल मिलाकर