बारां: नगर परिषद बारां के कर्मचारियों की पदोन्नति को लेकर कांग्रेस सेवादल ने उपजिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया
Baran, Baran | Dec 27, 2025 जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव के नेतृत्व में उपजिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर नगर परिषद बारां के कर्मचारियों की पदोन्नति करने की मांग की गई, जिसमें नगर परिषद बारां में वर्ष 2014-15 में मात्र कनिष्ठ लिपिक से वरिष्ठ लिपिक के पद पर पदोन्नति की गई। इसके बाद आज तक किसी प्रकार की पदोन्नति नहीं हुई है।