बारां: वीर बाल दिवस पर शहर भाजपा ने आयोजित की विचार गोष्ठी, साहिबजादों के बलिदान को किया नमन
Baran, Baran | Dec 27, 2025 कोटा रोड स्थित सांसद कार्यालय पर वीर बाल दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बारां शहर मंडल द्वारा अध्यक्ष ओपी पारेता की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों के अद्वितीय शौर्य, त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।