बारां: श्री राम मंदिर खाकी बाबा की बगीची में चल रही कथा में मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव
Baran, Baran | Dec 27, 2025 श्रीराम मंदिर खाकी बाबा की बगीची में चल रही श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ कथा के चौथे दिन शनिवार को पांडाल में भक्तों की भीड उमडी। कथा के मुख्य यजमान त्रिलोक सोनी परिवार (जितेंद्र ज्वैलर्स) रहे। कथा कें दौरान आचार्य रामसुखदास महाराज ने कहा कि जब जब होता है धर्म का नाश, बढ जाता है अत्याचार तो ब्राहम्ण संतों, पिछडों का उद्धार करने लिए श्रीराम जन्म लेते हैं।