जमुई: 15 फरवरी को जमुई जिले के 33 केंद्रों पर होगी मैट्रिक की परीक्षा, 30532 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Jamui, Jamui | Feb 13, 2024 जमुई के 33 केंद्रों पर 15 फरवरी से होने वाली मैट्रिक की परीक्षा की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है। कदाचार मुक्त मैट्रिक परीक्षा के लिए 171 दंडाधिकारी एवं 33 पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा जिले के डीएम और एसपी के साथ ही डीडीसी और एडीएम परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहेंगे। उक्त परीक्षा में 30532 परीक्षार्थी शामिल होंगे।