जमुई: नीमनवादा में पड़ोसी ने पहले की मारपीट अब महादलित पर झूठा केस कर रहा परेशान पीड़ित ने एसपी को दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Feb 13, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के नीम नवादा गांव में गोभी तोड़ने के विवाद को लेकर हुए मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। जिसको लेकर पीड़ित नीमनवादा निवासी बादल मांझी ने एसपी को आवेदन देते हुए बताया कि गोभी तोड़ने का आरोप लगाकर दबंग प्रवृति के किशोरी महतो, बाबूलाल महतो, अजीत महतो सहित अन्य लोगों के द्वारा मारपीट की गई थी। अब झूठा केस कर सभी को परेशान कर रहा है।