बिजनौर: बिजनौर के मंडावर क्षेत्र में गलखा देवी माता मंदिर के पास गंगा कटान से मचा हड़कंप
Bijnor, Bijnor | Aug 24, 2026 बिजनौर में गलखा देवी माता मंदिर के पास गंगा कटान से लोगों में दहशत का माहौल है। आज सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बिजनौर सिंचाई विभाग ने रावली बैराज तटबंध पूरी तरह से मजबूत कर लिया है। लेकिन गलखा देवी माता मंदिर के पास गंगा में पानी आने के बाद कटान शुरू हो गया है। अब लोगों ने सिंचाई विभाग से अपनी फसलों की सुरक्षा की मांग की है।