गिरिडीह, जमुआ
पिंडरसोत। Group of YDI 10+2 Public School, पिंडरसोत में दिवंगत सुदिव कुमार सोनू की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में JMM नेता मुस्लिम अंसारी, विद्यालय के चेयरमैन सूर्यकांत वर्मा, प्रधानाध्यापक दिनेश्वर प्रसाद कुशवाहा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
इस दौरान सभी ने दिवंगत सुदिव कुमार सोनू की तस्वीर पर अगरबत्ती जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विद्यालय परिसर में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का माहौल भावुक रहा। उपस्थित लोगों ने दिवंगत सुदिव कुमार सोनू के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य देने की प्रार्थना की।
Dhanwar, Giridih | Sep 12, 2026