टीकमगढ़: युवक पर तलवार से सिर पर वार, गंभीर घायलःटीकमगढ़ में पेशी पर जा रहा था, 10 लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
एक युवक पर तलवार से हमला किया गया। घटना शुक्रवार देर रात की है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।लार निवासी रामकुमार गौतम गुरुवार को बड़ागांव में पेशी के लिए जा रहे थे। रामनगर तिराहे पर कुछ हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।