बिहार के जहानाबाद में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। धान के खेत में मछली पकड़ रहे 22 वर्षीय युवक की हत्या कर शव दूसरे गांव के बधार में फेंका, मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना हुलासगंज थाना क्षेत्र की है।
शुक्रवार दोपहर घोसी थाना क्षेत्र के ढोंगरा गांव के बधार से युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान निर्माण-मठ गांव निवासी अरविंद यादव के पुत्र श्रवण कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, खेत में फसल और मछली को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि गुरुवार की सुबह खेत में मछली पकड़ने के दौरान युवक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।
सूचना मिलते ही घोसी एसडीपीओ कृति कमल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसडीपीओ के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा,
फिलहाल पुलिस हिर�
Arwal, Arwal | Nov 13, 2026