छिबरामऊ: रामपुरबैजू के व्यापारी ने कर्जदारों से परेशान होकर फांसी के फंदे पर झूलकर की आत्महत्या, मृतक के पास मिला सुसाइड नोट
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बैजू में कर्जदारों से परेशान व्यापारी ने फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली हादसे के बाद जैसे ही परिजनों ने देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को सूचना दी।शनिवार की सुबह 10:20पर रामपुर बैजू मे आनंद कुमार पुत्र दीनदयाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मृतक व्यापारी के पास मिला सुसाइड नोट।