जहानाबाद: बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पलटी, दूल्हा समेत कई घायल, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
जहानाबाद के सिकरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बारातियों से भरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में दूल्हा समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी लोग पटना के दुल्हन बाजार से काको प्रखंड के फिरोजी गांव बारात लेकर जा रहे थे। दुर्घटना के बाद वाहन का दरवाजा लॉक हो गया।