भारत-अफगानिस्तान टी-20 प्रतियोगिता का हुआ समापन, नोहर की बेटी व प्रयाग ग्रुप की डायरेक्टर रुचि अग्रवाल ने दोनों टीमों के बीच करवाया टॉस
नोहर/दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली गई तीन मैचों की टी-20 प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रयाग ग्रुप की डायरेक्टर एवं नोहर के प्रवासी उद्योगपति सुरेश चाचाण की बेटी रुचि अग्रवाल की खास मौजूदगी रही। उन्होंने प्रतियोगिता में दोनो टिमो के बीच टॉस कराकर मुकाबले की शुरुआत करवाई ।
अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस क्रिकेट आयोजन से नोहर का नाम जुड़ने पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल रहा। रुचि अग्रवाल सामाजिक एवं औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े चाचाण परिवार से हैं तथा प्रतिष्ठित प्रयाग ग्रुप परिवार की बहू हैं। भारत-अफगानिस्तान जैसे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में उन्हें टॉस कराने का अवसर मिलना नोहरवासियों के लिए भी गौरव का विषय रहा।
तीन मैचों की इस टी-20 श्रृंखला के दौरान क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विदित रहेगी तीन मैचो की इस श्रृंखला को देश के प्रतिष्ठित प्रयाग ग्रुप में स्पॉन्सर किया था
Nohar, Hanumangarh | Sep 18, 2026