मावली: सालेरा कलां गांव में पुलिस और रसद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध पेट्रोलियम पदार्थ के साथ केम्पर गाड़ी की ज़ब्त
Mavli, Udaipur | Oct 4, 2025 उदयपुर जिले के डबोक थाना पुलिस ने रसद विभाग की टीम के साथ शनिवार शाम 6 बजे सालेरा कलां गांव में कार्रवाई करते हुए अवैध पट्रोलियम पदार्थ के साथ केम्पर गाड़ी जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार अंजना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के सुपरविजन में आशिमा वासवानी सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीम ने अवैध पट्रोलियम पदार्थ की धरपकड की।