लोहरदगा: लोहरदगा में चापाकल मरम्मत अभियान तेज, 450 हैंडपंप दुरुस्त, पेयजल विभाग अलर्ट
लोहरदगा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा गर्मी के मौसम को देखते हुए जिले में चापाकल मरम्मत कार्य अभियान मोड में चलाया जा रहा है। विभाग ने 1 मार्च से विशेष अभियान की शुरुआत की है, जिसके तहत अब तक जिले में करीब 450 हैंडपंपों की मरम्मत की जा चुकी है। विभाग का यह अभियान पूरे गर्मी के मौसम में लगातार जारी रहेगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट उत्पन्न न हो।