बटियागढ़: फतेहपुर में नवजात बच्चे की तबियत बिगड़ने पर हटा अस्पताल पहुंचे परिजन, रेफर के लिए घण्टों बाद मिली 108 सेवा
बटियागढ़ तहसील के फतेहपुर गांव निवासी तेजराम कुर्मी के नवजात बच्चे का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने के बाद परिजन सिविल अस्पताल हटा लेकर पँहुचे,यंहा प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को सांस लेने में तकलीफ़ के चलते गम्भीर हालत होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल दमोह रेफर किया,लेकिन नवजात बच्चे को ले जाने के लिए घण्टो बाद भी 108 सेवा उपलब्ध नही हुई, घण्टो बाद 108 गाड़ी मिली