हसपुरा: नवरात्र के महानवमी की पूजा को लेकर दुर्गा मंड़प में श्रद्धालुओं की लंबी कतार, सिद्धिदात्री की भक्ति भाव से हुई पूजा
हसपुरा प्रखंड के बड़ी फिल्ड हसपुरा, पटेल चौक, पूरानी दुर्गा मंदिर, नरसंन रोड़,रेफरल अस्पताल परिसर, ईटवां , पचरूखिया, खुटहन,सिहाड़ी, जैतपुर, डुमरा, पीरु सहित विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा का पूजा सिद्धिदात्री की रूप सोमवार को श्रद्धालुओं ने किया। भक्तों की भीड़ सुबह से ही लगी रही।