माखन नगर: माखननगर के साप्ताहिक बाजार में कीचड़ से दुकानदार और ग्राहक परेशान
Makhan Nagar, Hoshangabad | Aug 27, 2026
गुरुवार को हुई बारिश से माखन नगर के साप्ताहिक बाजार में बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से जगह-जगह कीचड़ जमा हो गया है। इससे दुकानदारों के साथ खरीदारी करने पहुंच रहे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ के कारण दुकानदारों को दुकानें लगाने और ग्राहकों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है।