सादुलशहर: सिंहागावाली निवासी महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाते हुए कराया मामला दर्ज
सादुलशहर के सिंहागावाली की महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला ने थाने में हाजिर होकर कहा कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर लगातार परेशान कर रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।