सादुलशहर: सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र के चुनावढ़ मंडल में भाजपा के गांव चलो अभियान की कार्यशाला चुनावढ़ में आयोजित की गई
इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए गांव चलो अभियान कार्यक्रम राष्ट्रीय कार्यक्रम है। जिसके तहत पूरे प्रदेश में भी यह अभियान चल रहा है और श्रीगंगानगर पूरे जिले में विधानसभा के सभी 34 मंडलों में सभी गाँवो मे प्रवासी कार्यकर्ता एक दिन 24 घंटे का प्रवास कर संपर्क अभियान चलाएंगे।