सादुलशहर के केराचक में आपसी विवाद को लेकर युवक के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सुखपाल सिंह ने थाने में हाजिर होकर कहा कि आपसी विवाद को लेकर दीन्नू सोहन गुरप्रीत ने उसके साथ मारपीट की और पैसे छीनने का प्रयास किया है।