सादुलशहर के चमार खेड़ा रोड पर 600 ग्राम डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि मुखबिर की सूचना पर चमार खेड़ा रोड पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलीप कुमार को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।