#गौहनिया ग्रीन फील्ड स्कूल के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक घायल, इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल।।
घूरपुर/प्रयागराज। थाना क्षेत्र के गौहनिया चौकी अंतर्गत ग्रीन फील्ड स्कूल के पास मंगलवार को ओवरटेक के दौरान दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में स्प्लेंडर सवार गन्ने (बारा) निवासी मोहन लाल वर्मा घायल हो गए। बताया गया कि दोनों बाइक घूरपुर से जारी की ओर जा रही थीं। ओवरटेक के दौरान R15 और स्प्लेंडर की भिड़ंत हो गई।
हादसे के बाद R15 सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल को सीएचसी जसरा में भर्ती कराया गया।
#Ghoorpur #gauhaniya