गुना नगर: नानाखेड़ी मंडी में बंपर आवक से लगा लंबा जाम, मंडी गेट के बाहर मुख्य सड़क पर फंसे ट्रैक्टर-ट्राली, मौके पर पुलिस
गुना नानाखेड़ी मंडी में 24 मार्च सोमवार को बंपर आवक हुई। बीते रोज रविवार की छुट्टी के दिन ही मंडी परिसर ट्रैक्टर ट्रालियों से फूल भर गया था। सोमवार को बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों से मंडी गेट के बाहर मुख्य सड़क पर जाम लग गया, ट्रैक्टर ट्राली फस गए। मौके पर यातायात और कैंट पुलिस की टीम पहुंची वाहनों को व्यवस्थित किया।