जतारा: जतारा SDM संजय कुमार दुबे निलंबित, हाईकोर्ट में पालन प्रतिवेदन में देरी पड़ी भारी
टीकमगढ़। सागर संभाग के आयुक्त के आदेश पर जतारा अनुभाग के प्रभारी एसडीएम (राजस्व) संजय कुमार दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की कार्रवाई जबलपुर हाईकोर्ट में लंबित एक प्रकरण में पालन प्रतिवेदन विलंब से प्रस्तुत किए जाने के कारण की गई है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जिला कार्यालय टीकमगढ़ रहेगा।