गभाना: गभाना में पुलिस ने पैदल गश्त कर ग्रामीणों को सुरक्षा का एहसास दिलाया
गभाना में पुलिस ने पैदल गश्त कर ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इंस्पेक्टर गभाना मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को लाखा बाजार, कालेज रोड और जीटी रोड स्थित सोमना मोड़ पर पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बाजार और प्रमुख मार्गों पर घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।