कुशलगढ़: कुशलगढ़ में गूंजे जयकारे, 300 साल पुराने रथ के साथ निकली भव्य जल यात्रा
कुशलगढ़ नगर के बीस पंथी दिगंबर जैन समाज का दो दिवसीय पारंपरिक रथ महोत्सव सोमवार रात्रि एवं मंगलवार को धार्मिक आस्था, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव में घंटों तक डांडिया रास चला, जिसमें महिला-पुरुषों के साथ युवा एवं युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुमति ग्रुप तथा समाजसेवी रजनीकांत-संतोष खाब्या परिवार की ओर से परंपरा के अनुसार शरबत एवं पेयजल की