भीलवाड़ा: योगी को पीएम चेहरा बनाने पर ही भाजपा को समर्थन, नहीं तो नोटा का विकल्प: ओकेन्द्र सिंह राणा
क्षत्रिय करणी सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेन्द्र सिंह राणा ने भाजपा को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि आगामी चुनावों में यदि योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री पद के लिए आगे लाया जाता है, तभी क्षत्रिय समाज भाजपा को समर्थन देगा, अन्यथा समाज नोटा का उपयोग करेगा।यह बात राणा ने रविवार को एक दिवसीय दौरे पर भीलवाड़ा पहुंचने पर मीडिया से बातचीत के दौरान कही।