सुपौल: सुपौल उत्पाद विभाग ने शराब मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Supaul, Supaul | Aug 20, 2026 सुपौल में शराब के अवैध कारोबार और सेवन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग की पुलिस ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए शराब मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उत्पाद विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर दोनों स्थानों पर कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत सदर अस्पताल सुपौल लाया।