चौपारण: जगदीशपुर में जितिया पर्व पर झूमर का हुआ आयोजन, मांदर के थाप पर थिरके विधायक मनोज यादव
जगदीशपुर में जितिया पर्व को लेकर झूमर नृत्य का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम में झारखंडी संस्कृति की झलक देखने को मिली।वही बोकारो से आए अन्ना हजारे झूमर टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया, और उन्हें झूमने पर मजबूर कर दिया। वही मौके पर बरही विधायक मनोज यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक और अन्य अतिथियों ने मांदर की थाप पर झूमर नृत्य में भाग लेकर कार्यक्रम के शोभा बढ़ाई