चौपारण: उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई , चौपारण के सिंहरावा , कांटी, कोरियाडीह में अवैध शराब कार्यों के विरुद्ध हुई छापेमारी
चौपारण थाना क्षेत्र के ग्राम सिंहरावा , कांटी कोरियाडीह में अवैध महुआ शराब के संचालित जलती भट्ठियों में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई हुई है । छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध जावा महुआ को घटनास्थल पर विनिश्ड कर दिया गया एवं तैयार महुआ चूलाई शराब को जप्त किया गया। वहीं अभियुक्त की पहचान कर उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। इस बात की जानकारी उत्पाद निरीक्षक सुमितेश कुमार ने दी।