चौपारण: दादपुर गांव में संकटग्रस्त मकान, रातों-रात आई दरारें, भारती देवी का परिवार दहशत में, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर सवाल
चौपारण:दादपुर गांव में भारती देवी, पति राजेश रजक का घर अचानक रातों-रात दरक गया। दीवारों और फर्श में गहरी दरारें पड़ने से घर कभी भी धंस सकता है। इसी जर्जर मकान में पति-पत्नी और तीन छोटे बच्चे रहते हैं। परिवार दहशत में है, लेकिन अब तक कोई जनप्रतिनिधि या नेता उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षित आवास की मांग की है।