सरदारशहर: कृषि उपज मंडी में समर्थन मूल्य पर मूंगफली तुलाई की शिकायत की जांच करने पहुंचे अधिकारी, शिकायत झूठी पाई गई
शिकायत की सूचना पर संबंधित अधिकारी डीआर मांडिया सरदारशहर कृषि उपज मंडी पहुंचे और शिकायत के बाबत समर्थन मूल्य पर मूंगफली तूलाई करवाने आए किसानों से बात की। इस दौरान किसानों ने ठेकेदार रफीक खान के कार्य के प्रति संतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि रफीक खान द्वारा किसानों को किसी प्रकार से परेशान नहीं किया जा रहा है व तूलाई के एवज में कोई पैसे नही लिए जा रहे हैं।