सरदारशहर: आसपालसर में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री शिविर का निरीक्षण कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने किया, किसानों का डिजिटल डाटाबेस बनेगा
सरदारशहर के आसपालसर गांव में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री शिविर का जिला कलेक्टर अभिषेक सुराना ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने किसानों को बताया कि इस योजना से किसानों को फसल बीमा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बार-बार सत्यापन या रजिस्ट्रेशन नहीं कराना पड़ेगा। यह योजना केंद्र सरकार की डिजिटल कृषि पहल का हिस्सा है।