सरदारशहर: अमरसर निवासी 20 वर्षीय युवती घर से बिना बताए गायब, चाचा की रिपोर्ट पर पुलिस थाने में दर्ज हुआ गुमशुदगी मामला
एएसआई हिम्मतसिंह ने बताया कि अमरसर निवासी लालचंद मेघवाल ने मामला दर्ज करवाया है कि 4 फरवरी की रात्रि को करीब 10 बजे मेरी भाभी व मेरी भतीजी 20 वर्षीय उर्मिला पुत्री अर्जुनराम मेघवाल अपने घर में खाना खाकर सो गए थे। रात्रि में किसी समय मेरी भतीजी उर्मिला बिना बताए घर से कहीं चली गई। बुधवार सुबह करीब 6 बजे मेरी भाभी उठी तो उर्मिला अपने कमरे में नहीं थी।