सरदारशहर: पनपालिया गांव को अड़सीसर ग्राम पंचायत में जोड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सरदारशहर में पनपालिया गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर 2 बजे पनपालिया गांव को अड़सीसर ग्राम पंचायत में जोड़ने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पूर्व में पनपालिया गांव अड़सीसर ग्राम पंचायत का हिस्सा था, जिससे इसकी दूरी मात्र 1.6 किलोमीटर थी। लेकिन पिछले परिसीमन में इसे घड़सीसर ग्राम पंचायत में शामिल कर दिया गया।